भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही आप केजरीवाल ने 10 सालों में वादे भी नहीं पूदिलाएगी: बीजेपी
नई दिल्ली । बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। पार्टी घुसपैठियों को भी संरक्षण दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी वोटर्स में सिर्फ एक ही समुदाय के लोग क्यों शामिल किए गए। बीजेपी इन सबसे मुक्ति दिलाएगी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही यहां की सियासी फिजा गरम हो चुकी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से जारी है। नए साल के पहले ही दिन सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली पीसी में अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला किया। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल रंग बदलने वाले गिरगिट की तरह हैं। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि कि केजरीवाल ने जो वादे किए उसे भी 10 सालों में पूरा नहीं किया। नए साल की शुरुआत में बीजेपी की ओर से शाजिया इल्मी और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। शाजिया इल्मी ने कहा कि शीशमहल के सुल्तान साहब जिनके कई नाम फर्जीवाल, नटवरलाल हैं। लेकिन वो उस केजरीवाल गिरगिट की तरह हैं जो रंग बदलने में माहिर हैं। वो ऐसे गिरगिट हैं जो कभी नीला, कभी हरा तो कभी भगवा रंग में खुद को बदल लेते हैं। राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा आज के समय में सभी राजनीतिक दलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता का संकट है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हमने यह नजरिया बदला और राजनीति में प्रमाणिकता को स्थापित किया। जबकि आप दूसरी स्ट्रीम है, जो कहते हैं वो कभी नहीं करती
महंगाई का पहिया थमा: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, दिल्ली से मुंबई तक पुराने भाव बरकरार।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज