उज्जैन महाकाल दर्शन उपरांत कोहरे के कारण दिल्ली जाते समय राजस्थान मे हुई बस दुर्घटनाग्रस्त
दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 45 श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण हुआ। उज्जैन से दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक ट्रेलर से टकरा गई। यह टक्कर एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 148 के पास हुई। करीब 20 घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर रूप से घायलों को जयपुर रेफर किया गया। कई अन्य घायल इलाज के लिए दिल्ली और नोएडा गए।
घना कोहरा बना हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग महाकाल के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घने कोहरे के कारण बस एक ट्रेलर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी।
4 की हालत गंभीर, 20 यात्री दौसा में भर्ती
इसके अलावा दौसा से एंबुलेंस वाहन मौके पर पहुंचे। करीब पांच वाहनों में घायलों को दौसा जिला अस्पताल लाया गया, जहां से चार गंभीर रूप से घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त चिकित्सक व स्टाफ भी तैनात किया गया। इस पूरे हादसे में बस में सवार सभी 45 यात्री घायल हुए हैं। 20 यात्रियों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिनमें से चार को जयपुर रेफर किया गया है, बाकी घायल नोएडा व दिल्ली में उपचार के लिए अपने आप ही निकल गए हैं। कुछ घायलों का उपचार दौसा जिला अस्पताल में भी चल रहा है।
बस चालक से की जा रही है पूछताछ
नांगल राजावतान थाना पुलिस के अनुसार, सुबह के समय कोहरा होने के कारण दृश्यता काफी कम थी। ऐसे में बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है। यात्रियों के अनुसार कोहरा होने के बाद भी बस की गति अधिक थी। पुलिस बस चालक से हादसे को लेकर पूछताछ कर रही है।
टीम इंडिया के भविष्य पर अय्यर का भरोसा, वैभव को बताया खास खिलाड़ी
BCCI का मास्टर प्लान: अलग-अलग सीरीज में दिखेंगी दो भारतीय टीमें
खरगे का तंज: बंगाल की चुनावी रैलियों में ही क्यों व्यस्त रहते हैं प्रधानमंत्री
जस्टिस विक्रमनाथ की पीठ करेगी सुनवाई: अमित जोगी की याचिका पर 23 अप्रैल को होने वाली जिरह पर टिकीं उम्मीदें।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर मंडराया संकट, रिफाइनरी में आग के बाद युद्धस्तर पर बचाव कार्य
सॉफ़्टवेयर की गलती या सुरक्षा में चूक? डिजिटल जनगणना के नक्शे में अरुणाचल पर बड़ी गलती
फाइल के बदले बादाम: तिफरा ऑफिस में एक साल की देरी पड़ी भारी, वीडियो देख हरकत में आया प्रशासन।
बाल-बाल बचे यात्री! डोंबिवली में खाली रैक उतरा और पनवेल में गिरी स्टेशन की लिफ्ट