दोस्त का शव थाने लेकर पहुंचा बस कंडक्टर, शराब पार्टी में हुआ था विवाद
दिल्ली में एक दोस्त ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वह उसे वैन में डालकर खुद ही थाने ले गया, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों शनिवार रात एक वैन में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. शराब पीते हुए दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे के सीने में गोली मार दी, जिससे वह वैन में गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया.
ये मामला दिल्ली के अलीपुर से सामने आया है, जहां डीटीसी बस कंडक्टर योगेश ने बस ड्राइवर मंजीत को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वैन में शराब पीने के दौरान दोनों में झगड़ा हुआ. इसी झगड़े में योगेश ने मंजीत को गोली मार दी. इसके बाद वह वैन में खून से लथपथ पड़े अपने दोस्त मंजीत को अस्पताल ले जाने की बजाय सीधा पुलिस थाने ले पहुंचा.
आरोपी शव लेकर पहुंचा थाने
जैसे ही पुलिसकर्मियों ने वैन में देखा तो वह भी हैरान रह गए. योगेश ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी और अपना जुर्म खुद ही कुबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि उसने ही मंजीत को गोली मारी है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को वैन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. अब पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी. दोनों दोस्तों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ कि एक दोस्त-दूसरे दोस्त की जान का दुश्मन ही बन गया है. आरोपी और मृतक दोनों मोहम्मदपुर मंजरी के रहने वाले हैं.
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण