स्वामी आत्मानंद स्कूल तखतपुर में एसिड अटैक, छात्र गंभीर रूप से झुलसा
बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल तखतपुर में एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है, जहां प्रैक्टिकल के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर एसिड डाल दिया। इससे छात्र बुरी तरह झुलस गया और उसके गर्दन और पीठ पर फफोले पड़ गए। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर हुई है, क्योंकि घायल छात्र को अस्पताल ले जाने के बजाय स्कूल से छुट्टी दे दी गई। मामला कक्षा 11 के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के रसायन शास्त्र के प्रैक्टिकल के दौरान हुआ। इस दौरान स्कूल के ही एक शिक्षक के भतीजे ने जानबूझकर दूसरे छात्र के ऊपर एसिड डाल दिया। इससे छात्र की चीखों से बाकी स्टाफ भी वहां पहुंचे, लेकिन स्कूल प्रशासन ने घायल छात्र को अस्पताल भेजने की बजाय उसे छुट्टी दे दी। छात्र के घर पहुंचने के बाद पालकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज कराया। घायल छात्र के पिता पंकज भारती बेनेट ने बताया कि उनके बेटे के ऊपर विद्यालय के एक शिक्षक के भतीजे ने जानबूझकर एसिड डाला और इसकी सूचना देने के बजाय उन्हें छुट्टी दे दी गई। घर आने के बाद बेटे ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राचार्य मौसमी रॉबिंसन ने बताया कि एसिड की जगह फिनोल क्रिस्टल का प्रयोग किया गया था, जो एसिडिक प्रतिक्रिया करता है। घायल छात्र का इलाज जारी है और छात्र को 20 तारीख तक विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है। इस घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने बीईओ कामेश्वर बैरागी को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। यह मामला गंभीर है, क्योंकि यदि एसिड छात्र के चेहरे या आंख में पड़ता तो उसकी आंखों की रोशनी जा सकती थी या चेहरा बुरी तरह से झुलस सकता था।
पंजाब किंग्स के मैच में बढ़ा ग्लैमर का तड़का
आम आदमी पार्टी के 2 सांसद इस्तीफे की तैयारी में? मजीठिया का दावा
ममता बनर्जी के बयान पर रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी से किंग चार्ल्स III की दिलचस्प प्रतिक्रिया
‘4 मई को इस्तीफा दें’—TMC ने पीएम मोदी को ललकारा
महिला सुरक्षा को लेकर फिर उठे गंभीर सवाल
11 बजे तक 40% वोटिंग, BJP नेता की कार पर हमला
प्रेम संबंध के शक ने छीनी जान, आरोपी ने खुद थाने में किया गुनाह कबूल