चूल्हे पर छोले पकते रहने के कारण कमरा धुएं से भर गया, नींद में डूबे दो युवक की मौत
नई दिल्ली । नोएडा में चूल्हे पर रात में छोले पकने के बाद जलते रहे, नींद में डूबे दो युवक मौत की नींद सो गए। दो युवकों ने अपने छोले भटूरे के स्टॉल के लिए रात भर छोले को जलते हुए चूल्हे पर छोड़ दिया। कुछ घंटों बाद उनके पड़ोसियों को वे दोनों मृत मिले। उन दोनों के नाम 22 साल का उपेंद्र और 23 साल का शिवम है। वे दोनों नोएडा के सेक्टर 70 के बसई गांव में किराए के मकान में रहते थे। उनका एक स्टॉल था, जहां वे छोले भटूरे और कुलचे भेजा करते थे। नोएडा सेंट्रल जोन के सहायक पुलिस आयुक्त राजीव गुप्ता ने बताया कि चूल्हे पर छोले पकने के कारण कमरा धुएं से भर गया। राजीव गुप्ता ने कहा, चूंकि घर का दरवाजा बंद था, इसलिए कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई। जलते हुए खाने के धुएं के साथ मिलकर घर में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बहुत ज़्यादा हो गई। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर जहरीले धुएं के कारण दम घुटने से इन लोगों की मौत हो गई। कुछ घंटों के बाद जब पड़ोसियों ने धुंआ उठते देखा तो उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ा और उन्हें पास के अस्पताल ले गए। नोएडा सेक्टर 39 के जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
चिंतपूर्णी हादसे ने दहला दिया दिल, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने की दिशा में कदम
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी नजर