महाकुम्भ के दृष्टिगत यूपी एमपी सीमा पर पुलिस ने शुरू की सघन चौकसी
महोबा। प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुम्भ के दृष्टिगत बुंदेलखंड के महोबा जिले में जुड़ने वाली यूपी एमपी की सीमा में पुलिस की कड़ी चौकसी शुरू कराई गयी है.पुलिस ने सीमा पर स्थापित बेरियरों में वाहनो की सघन जांच पड़ताल के अलावा सम्पूर्ण इलाके की ड्रोन से निगरानी शुरू की है.
पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने आज बताया की 13 जनवरी से प्रयागराज में आरम्भ हो रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक व् आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ की सफलता के लिए शासन द्वारा तय ब्यावस्थाओं के तहत महोबा जिले में पुलिस को ख़ास एलर्ट पर रखा गया है. यहां यूपी और एमपी की करीब 110 किलो मीटर की सीमा को विशेष निगरानी में लेते हुये इसमें मौजूद सभी पांच राष्ट्रीय राजमार्गो कबरई, कुम्हडोरा, कैमाहा, अजनर व् महोबकंठ के सीमा बैरियरों में पुलिस के सशस्त्र दस्ते तैनात किये गए है. जो चौबीसो घंटे सजग और सतर्क रहते हुये यहां से गुजरने वाले सभी छोटे बड़े वाहनो और पैदल यात्रियों की जांच पड़ताल करेंगे. सभी बेरियर में तैनात पुलिस दस्तो को रजिस्टर भी उपलब्ध कराये गए है. जिनमे सभी यात्रियों का लेखा जोखा दर्ज किया जाएगा.
पुलिस अधीक्षक ने बताया की सीमा क्षेत्र में बेरियर को छोड़ अन्य रास्तों से घुसपैठ करने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जायेगी. मुख्यालय में स्थापित विशेष सेल ड्रोन कैमरों के माध्यम से सम्पूर्ण क्षेत्र पर नजर रखेगा. उन्होंने बताया की इसके अलावा पुलिस की अन्य आधा दर्जन टीमो की विभिन्न प्रमुख मार्गो पर निरंतर गस्त हेतु डियूटी लगाई गई है.पुलिस जवानो को कड़ी हिदायत दी गयी है की वह जांच पड़ताल के दौरान सभी श्रद्धालुओं,यात्रियों और राहगीरो से विनम्रता पूर्ण ब्यवहार करें और उनकी सहायता करे.ताकि लोग सुरक्षित तरीके से सुगमता पूर्वक महाकुम्भ पहुंच सकें.
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू