महाकुंभ 2025 का आयोजन, रेलवे ने 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन सोमवार से शुरू हो गया है। आस्था के इस पावन पर्व में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाने के मकसद से भारतीय रेलवे ने हजारों ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। इसी कड़ी में महाकुंभ के पहले दिन 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इसमें बनारस-प्रयागराज, गोरखपुर-झूंसी से लेकर छपरा-प्रयागराज तक शामिल हैं।
महाकुंभ 2025 की शुरुआत प्रयागराज में जोर-शोर से हो चुकी है। योगी सरकार ने जहां कुम्भ स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं, वहीं भारतीय रेलवे भी पूरे दम-खम के साथ महाआयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।
40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
प्रयागराज में शुरु हुआ महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बात करें, प्रमुख स्नानों की तब 15 जनवरी को मकर संक्रांति स्नान, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का शाही स्नान होगा, जबकि 3 फरवरी को बसंत पंचमी स्नान और 12 फरवरी माघी पूर्णिमा स्नान आयोजित होगा। इसके बाद 26 फरवरी को महा शिवरात्रि स्नान के साथ इस इस महाआयोजन का समापन होगा।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू