Delhi Weather: दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7°C अधिकतम तापमान 19°C, 22-23 जनवरी को बारिश होने की संभावना
दिल्ली: दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में और कमी आने से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं. तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरा और धुंध रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 7°C और अधिकतम तापमान 19°C सेल्सियस रहने का अनुमान है. IMD ने दिल्ली में 22 और 23 जनवरी को बारिश होनी की संभावना जताई है.
17 जनवरी को औसत से कम रहा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.8°C सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2°C अधिक था. जबकि अधिकतम तापमान 18°C दर्ज किया जो सामान्य से 2°C सेल्सियस कम है. शुक्रवार को दिन के समय तेज ठंडी हवा दिनभर चलती रही. सुबह के समय कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में मौसम साफ हो गया. बाहरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और यातायात बाधित हुआ.
दिल्ली वालों को GRAP-3 से मिली राहत
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 294 पर दर्ज किया गया, जो बहुत ‘खराब’ श्रेणी में है. वहीं दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम होने के बीच केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने GRAP-3 के तहत प्रतिबंधों को वापस ले लिया. इस सप्ताह की शुरुआत में मंद हवाओं, कम तापमान और कोहरे के कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ गया था, जिसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के तीसरे और चौथे चरण के तहत कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए थे. शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच AQI को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
कोर्ट का बड़ा रुख, एसिड अटैक मामलों में कड़े कानून की जरूरत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा