29 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
भोपाल । मप्र में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के शहरों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शहर में बादलों के कारण कोल्ड-डे जैसे हालात बने थे, वहीं दूसरे दिन अचानक एक फिर धूप खिलने से ठंड गायब हो गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से उछलकर 25.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसमें 6.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन रात का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा।मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है, जबकि अफगानिस्तान के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बनी हुई है, जिससे ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं।
फिर छा सकते हैं बादल
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पडऩे के बाद उत्तर भारत से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जबकि दिन का तापमान थोड़ा और बढ़ सकता है। हालांकि, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे रात के तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 20, 21 जनवरी को 29 जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अनूपपुर, बैतूल, छतरपुर, दमोह, डिंडौरी, मंडला, पन्ना, कटनी, मऊगंज, मैहर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, शहडोल, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया में बारिश हो सकती है।
मौसम के उतार-चढ़ाव से सेहत पर असर
मौसम में अचानक आ रहे बदलाव से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और रात में कड़ाके की ठंड के कारण सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
किसानों को मिल सकती है राहत, मोहन कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले संभव
BJP का बड़ा दावा, 9 मई को बनेगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री
संघर्ष से सफलता तक: रघु शर्मा की प्रेरणादायक यात्रा
Virat Kohli तक पहुंचने के लिए IShowSpeed का फनी स्टंट
टॉप पर कड़ी टक्कर, कई टीमों के बीच अंक और नेट रन रेट की जंग
छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, विदेश में पढ़ाई का सुनहरा अवसर
अब गांव में ही इलाज, छत्तीसगढ़ की मोबाइल यूनिट ने बदली तस्वीर
ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ी, बोर्ड स्टूडेंट्स की बढ़ी चिंता
बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां पूरी, गांधी मैदान में जुटेगी बड़ी भीड़
ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल, गांवों में IPL पर लग रहे दांव—4 आरोपी गिरफ्तार