छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चुनाव की तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जानकारी दी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा और यह चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे। 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। मतगणना 15 फरवरी को होगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगी, और मतदान 17, 20 और 23 फरवरी को होगा। प्रदेश में कुल 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में आम निर्वाचन होगा, इसके अलावा दुर्ग और सुकमा के कुछ नगरीय निकायों में उप निर्वाचन भी कराया जाएगा। इस बार कुल 44,74,269 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें से 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिलाएं और 512 अन्य मतदाता शामिल हैं। उप निर्वाचन में कुल 16,181 वोटर्स मतदान करेंगे। मतदान केन्द्रों की बात करें तो सामान्य चुनाव के लिए कुल 5,970 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जबकि उप निर्वाचन के लिए 22 मतदान केन्द्र तय किए गए हैं। इनमें से 1531 मतदान केन्द्र संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील हैं। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होगा, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इस बार 5 नगर निगमों में महिलाओं के लिए आरक्षण रखा गया है, वहीं 54 नगर पालिकाओं में से 18 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं। नगरीय निकायों में अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 6, और ओबीसी वर्ग के लिए 13 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिनमें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या क्रमशः 3, 2 और 4 है। आरक्षित नगर पालिकाओं की सूची में अभनपुर, बागबहरा, नारायणपुर, जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, कुम्हारी सहित अन्य नगर पालिकाओं के नाम शामिल हैं। चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया था, और अब सभी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
फैशन इंडस्ट्री से राजनीति तक पहुंचीं अग्निमित्रा पॉल, अब मिली अहम जिम्मेदारी
ED और पुलिस का नाम लेकर ठगों ने किया बड़ा साइबर फ्रॉड
बंगाल की नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान, जानिए सभी मंत्री कौन हैं
तेलंगाना में युवाओं के लिए नई शुरुआत, विशेष कॉलेजों में मिलेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ट्रेनिंग
अवैध लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़, पूर्व IMA अध्यक्ष समेत कई लोगों पर कार्रवाई
प्यार के चक्कर में बना चोर, युवक की करतूत सुन पुलिस भी हैरान
AIADMK को सरकार बनाने का मौका देने की मांग, दिनाकरन ने TVK पर लगाए गंभीर आरोप
प्रोफाइल अपडेट के बावजूद ‘सीएम’ पहचान कायम, ममता बनर्जी फिर चर्चा में
शक्कर-नमक के लिए भटकते रहे कार्डधारक, अब जागा प्रशासन
अभिषेक बनर्जी बोले- ममता बनर्जी के नेतृत्व में जनता की आवाज उठाते रहेंगे