दिल्ली विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों को राहत, मेट्रो सेवा अब सुबह 4 बजे से शुरू
दिल्ली: दिल्ली में 5 जनवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को ध्यान रखते हुए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से बड़ी पहल की गई है. दिल्ली मेट्रो चुनाव कार्य में लगे कर्मियों के लिए मतदान और मतगणना के दिन अपने प्रारंभिक स्टेशनों से तड़के चार बजे अपनी सेवा का परिचालन शुरू कर देगी. दिल्ली मेट्रो से जारी बयान में बताया कि सुबह 4 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी लाइन पर मेट्रो ट्रेन आधे-आधे घंटे के अंतराल पर चलेगी और उसके बाद पूरे दिन नियमित मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
क्यों लिया गया है ये फैसला?
DMRC के बयान में कहा गया, "दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव और 8 फरवरी को मतगणना के दिन सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपने प्रारंभिक स्टेशनों से सुबह चार बजे शुरू होंगी ताकि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकें." इसके अलावा, चुनाव ड्यूटी के बाद देर से लौटने वाले चुनाव अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा के लिए, सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो सेवाएं भी 5 और 6 फरवरी की मध्यरात्रि तक बढ़ा दी जाएंगी.
कब से कब चलेगी मेट्रो?
बयान के मुताबिक रेड लाइन पर मेट्रो सेवा का समय रात 11 बजे से बढ़ाकर 12 बजे कर दिया गया है. येलो लाइन के मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली तक रात 11 बजे से 11:30 बजे तक और समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक रात 11 बजे से पौने बारह बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी. ब्लू लाइन पर मेट्रो की आवाजाही का समय बढ़ाकर रात 11 बजकर 50 मिनट तक कर दिया गया है, जबकि वॉयलेट लाइन पर समय बढ़ाकर रात 12 बजे और रात 1 बजे कर दिया गया है.
सड़कों पर की गई है तैनाती
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के लिए, दिल्ली यातायात पुलिस ने द्वारका, बिजवासन, विकासपुरी, उत्तम नगर, मटियाला, पालम, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, जनकपुरी, राजेंद्र नगर, सुल्तानपुर माजरा, देवली, महरौली, छतरपुर, संगम विहार, अंबेडकर नगर, जंगपुरा, कालका जी, तुगलकाबाद और ओखला के मतदान केंद्रों पर पार्किंग की सुविधा प्रदान करने सहित सड़कों पर उचित तैनाती की है.
विजय को दूसरी बार राजभवन से लौटाया गया, राज्यपाल बोले- 118 MLA चाहिए
टावर पर चढ़े युवक के कारण प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई रोकी
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है
यमुना हादसे में तीन की मौत, तीन अब भी लापता; परिवारों में कोहराम
मंदिर परिसर में मिली मासूम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
विधायक टूटने का डर या रणनीति? तमिलनाडु में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स पर घमासान
Bhopal- MBBS डॉक्टर गिरफ्तार नकली नोटों के साथ
पंजाब ब्लास्ट को लेकर AAP सांसद का बड़ा आरोप, BJP पर साधा निशाना