दिल्ली में बीजेपी की होगी वापसी, प्रवीण खंडेलवाल बोले- "केजरीवाल के झूठे वादों से जनता परेशान"
दिल्ली: BJP के नेता प्रवीण खंडेलवाल ने भी दावा किया है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल तो कल आया है, लेकिन हम तो पहले से कह रहे हैं कि BJP सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र मे 10 विधानसभा क्षेत्र हैं और हम 10 की 10 सीटें जीत रहे हैं।
प्रवीण खंडेलवाल: पुरानी दिल्ली में 10 साल में कुछ नहीं हुआ
उन्होंने कहा कि मेरा क्षेत्र पुरानी दिल्ली का है और वहां आज तक बिजली के तारों का जाल है। पिछले 10 साल में कुछ नहीं हुआ। व्यापारी परेशान है, लोग इनके झूठे वादों से तंग आ चुके हैं। खंडेलवाल ने कहा कि अब केजरीवाल बौखला कर कुछ भी बोल लें कि EVM में छेड़छाड़ हुई। क्योंकि वो हार रहे हैं।
सभी 9 एग्जिट पोल के नतीजे
- MATRIZE: BJP को 35-40 सीटें और AAP को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-1 सीट।
- CHANAKYA STRATEGIES: BJP को 39-44, AAP को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीटें।
- People's Pulse: BJP को 51-60 सीटें मिल और AAP को 10-19 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0 सीट मिलने का अनुमान है।
- JVC: BJP को 39-45 सीटें और AAP को 22-31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
- PEOPLES INSIGHT: BJP को 40-44, AAP को 25-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
- POLL DIARY: BJP को 42-50, AAP को 18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
- P MARQ: BJP को 39-49, AAP को 21-31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
- Weepicide: AAP को बढ़त बताई गई है। AAP को 46-52 सीटें और BJP को 18-23 सीटें। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
- Mindbrink: AAP को बढ़त बताई गई है। इसने AAP को 44-49 सीटें और BJP को 21-25 सीटें। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं