दिल्ली की इन 11 सीटों पर कोई भी जीत सकता है, वोटों का अंतर 2000 से भी कम
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को राजधानी में बहुमत मिलता दिख रहा है। अगर यही रुझान जारी रहा तो बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर सकती है। फिलहाल कई रुझान साफ होने लगे हैं लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में कम से कम 11 सीटें ऐसी हैं जिनका फैसला बीजेपी या आम आदमी पार्टी के पक्ष में हो सकता है। अभी इनमें अंतर सिर्फ 107 से 2000 वोटों का है। इसमें नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल की सीट भी शामिल है।
BJP : भाजपा इन सीटों पर सबसे कम अंतर से आगे:
- पालम: पालम से भाजपा के कुलदीप सोलंकी आप उम्मीदवार से 1439 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 22 में से 6 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
- नई दिल्ली: नई दिल्ली से भाजपा के प्रवेश वर्मा आप संयोजक और उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल से 225 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 13 में से 6 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
- संगम विहार: संगम विहार से भाजपा के चंदन कुमार चौधरी आप उम्मीदवार से 995 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 19 में से 10 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
- सीमापुरी: सीमापुरी से भाजपा के केयू रिंकू आप उम्मीदवार से 1826 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 14 में से 4 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
- गोकलपुर: गोकलपुर से भाजपा के प्रवीण निमेश आप उम्मीदवार से 1060 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 22 में से 7 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
AAP : इन सीटों पर सबसे कम अंतर से आगे:
- तिमारपुर: तिमारपुर से आप उम्मीदवार सुरिंदर पाल सिंह भाजपा उम्मीदवार से 112 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 17 में से 4 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
- आदर्श नगर: आदर्श नगर से आप उम्मीदवार मुकेश कुमार गोयल भाजपा उम्मीदवार से 577 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 12 में से 4 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
- मॉडल टाउन: मॉडल टाउन से आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी भाजपा उम्मीदवार से 1810 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 11 में से 3 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
- दिल्ली कैंट: दिल्ली कैंट से आप उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह केडियान भाजपा उम्मीदवार से 933 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 8 में से 5 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
- महरौली: महरौली से आप उम्मीदवार महेंद्र चौधरी भाजपा उम्मीदवार से 107 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 19 में से 4 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
- गांधी नगर: गांधी नगर से आप उम्मीदवार नवीन चौधरी भाजपा उम्मीदवार से 192 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 11 में से 4 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
जबलपुर सड़क हादसा: दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा