पड़ोसी ने घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश, जान बचाने के लिए छत से लगाई छलांग
नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से बड़ी खबर आ रही है। जहां रेप से आहत एक लड़की ने छत से छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तुरंत जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की के पैर में फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोट है। जानकारी के मुताबिक करेली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या था पूरा मामला?
इससे पहले खबर आई थी कि नरसिंहपुर जिले में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे 15 फीट ऊंची छत से फेंक दिया गया। घटना को उसके परिजनों ने पड़ोसी के घर की छत पर अंजाम दिया। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करेली थाना क्षेत्र में हुई। लेकिन अब ताजा अपडेट के मुताबिक युवती खुद को बचाते हुए घायल हुई है।
दो आरोपी फरार
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य फरार हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी की चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बेटी घायल अवस्था में कराह रही है। पिता ने तत्काल डायल 100 पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने पर बेटी को नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घोषित हुए CISCE बोर्ड के नतीजे: 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर
दागी जनप्रतिनिधियों पर कड़ा कदम, प्रोटोकॉल में किया गया संशोधन
1 मई से आम आदमी पर असर, गैस कीमत से लेकर बैंक चार्ज तक होंगे नए नियम
युद्ध के मुहाने पर खाड़ी क्षेत्र? ईरान की अमेरिका को दो टूक चेतावनी
पीपा पुल टूटने से मचा हड़कंप, मौसम ने ली पांच जानें
पुणे गैस रिसाव कांड: इलाके में दहशत, प्रशासन अलर्ट
छग सरकार का बड़ा कदम, हादसों पर लगाम लगाने की कोशिश
MCG चुनाव में बदलाव, नई तारीख पर होगी वोटिंग
भीषण बस हादसा: बोलीविया में 9 की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी