CBI का बड़ा एक्शन: दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों की गिरफ्तारी
दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की विदाई के साथ ही CBI ने बड़ा एक्शन लेते हुए, दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद दिल्ली में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों ने बताया कि CBI को दिल्ली परिवहन विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और वेरिफाई करने का फैसला लिया गया। शिकायतों के वेरिफिकेशन के क्रम में प्रथम दृष्टया दिल्ली परिवहन निगम में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, नतीजतन ये गिरफ्तारियां की गईं।
सरकार जाते ही मुश्किलें बढ़ीं
बता दें कि दिल्ली की सत्ता से जाते ही आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। उधर पार्टी के विधायक अमनतुल्लाह खान की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने के आरोप में ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
आरोपी को भगाने में की मदद
पुलिस के अनुसार, अमानतुल्लाह खान ने हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े आरोपी की हिरासत से भागने में मदद की। यह घटना जामिया नगर इलाके में उस समय हुई जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित शाबाज खान को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। आप विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थकों के पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर भिड़ने के कारण शाबाज मौके से भाग गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले के समय अमानतुल्लाह खान घटनास्थल पर मौजूद थे, जिससे आरोपी भागने में सफल रहा। हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओखला विधानसभा सीट पर अमानतुल्लाह खान ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मनीष चौधरी को 23,639 वोट से हराया। इस चुनाव में खान को 88,392 वोट मिले जबकि BJP के चौधरी ने 65,304 वोट प्राप्त किए। खान ने ओखला से लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है।
मोहन यादव का ऐलान: मृतकों के परिजनों को मिलेगी सहायता राशि
मध्य प्रदेश में नियुक्तियों की लिस्ट जारी, रतलाम-चित्रकूट में बदलाव
धार में मौत का मंजर: पिकअप दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोग प्रभावित
अपनों ने मोड़ा मुंह? ये 5 तरीके दिलाएंगे सफलता और आत्मविश्वास
हनुमान बाहुक: संकटमोचन का अचूक मंत्र, हर दुख करेगा दूर
नौतपा आने वाला है—तापमान करेगा रिकॉर्ड पार, ये उपाय जरूर करें
जालों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, धन और रिश्तों पर असर
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया