स्वाती मालीवाल का आरोप: पंजाब को 'AAP' ने निजी एटीएम बना दिया, जनता और विधायक नाराज
दिल्ली: दिल्ली चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं। अब उन पर राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, स्वाती मालीवाल ने पंजाब को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जहां भगवंत मान के नेतृत्व में AAP की सरकार है। मालीवाल ने कहा कि कुछ लोग पंजाब को निजी एटीएम समझने लगे हैं, जबकि पंजाब की जनता और विधायक इससे बेहद नाराज हैं।
स्वाती मालीवाल: पंजाब से लूटी गई रकम अब दिल्ली में
स्वाती मालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने करीबी आदमी विभव कुमार को भगवंत मान का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है, जिसे उन्होंने "गुंडा" करार दिया। मालीवाल ने यह भी कहा, "क्या पंजाब से लूटी गई रकम अब दिल्ली में आ रही है?" स्वाती मालीवाल ने कहा, "जब पंजाब ने अरविंद केजरीवाल को अपना जनादेश दिया था, तो उन्होंने पंजाब के लिए क्या किया?"
पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला
स्वाति मालीवाल ने कहा, "आज पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां जगह-जगह अवैध बालू खनन हो रहा है, ट्रांसफर और पोस्टिंग में भ्रष्टाचार हो रहा है। पंजाब के लोग और कई विधायक इस स्थिति से गुस्से में हैं।" उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में हार के बाद पंजाब में अपनी राजनीति को जिंदा रखने के लिए वहां जाने की योजना बना रहे हैं।"
पंजाब को लेकर अटकलें तेज
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की शिकस्त के बाद पार्टी की पंजाब इकाई में असंतोष की अटकलें सामने आ रही हैं। कई राजनीति पार्टी के नेताओं का कहना है कि पंजाब में AAP की सरकार गिर सकती है। BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को दावा किया कि पंजाब में AAP की सरकार कभी भी गिर सकती है और अरविंद केजरीवाल फिर कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। इससे पहले कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दावा किया कि पंजाब में मध्यावधि चुनाव हो सकता है, क्योंकि दिल्ली में चुनावी हार के बाद अब AAP के विधायक बड़ी संख्या में पार्टी छोड़ देंगे। AAP विधायकों के BJP के संपर्क में होने के दावे वाली खबरों पर रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लंबे समय से दिल्ली के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "अगर वे उनके संपर्क में रहेंगे तो मुझे लगता है कि भविष्य में पंजाब को नुकसान होगा।"
मोहन यादव का ऐलान: मृतकों के परिजनों को मिलेगी सहायता राशि
मध्य प्रदेश में नियुक्तियों की लिस्ट जारी, रतलाम-चित्रकूट में बदलाव
धार में मौत का मंजर: पिकअप दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोग प्रभावित
अपनों ने मोड़ा मुंह? ये 5 तरीके दिलाएंगे सफलता और आत्मविश्वास
हनुमान बाहुक: संकटमोचन का अचूक मंत्र, हर दुख करेगा दूर
नौतपा आने वाला है—तापमान करेगा रिकॉर्ड पार, ये उपाय जरूर करें
जालों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, धन और रिश्तों पर असर
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया