सीएम स्टालिन निभाएंगे वादा, अभिनेता कमल हासन को भेजेंगे राज्यसभा
चैन्नई। तमिल फिल्म के सुपरस्टार और नेता कमल हासन बहुत जल्द राज्यसभा सदस्य बन सकते हैं। कमल हासन को स्टालिन की पार्टी डीएमके राज्यसभा पहुंचा सकती है। बुधवार को तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और चैरिटेबल बंदोबस्ती मंत्री पीके शेखर बाबू ने कमल हासन से उनके घर पर जाकर मुलाकात की। इसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है।
दरअसल, कमल हासन ने मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह इंडिया गठबंधन में शामिल हो गए थे। तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए उन्होंने जमकर प्रचार भी किया था। इंडिया गठबंधन ने राज्य की सभी 39 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। डीएमके सूत्रों के मुताबिक सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने लोकसभा चुनाव में समर्थन के बदले कमल हासन को राज्यसभा भेजने का वादा किया था जून 2025 में राज्यसभा की छह सीटें खाली होने वाली हैं।
एमएनएम प्रवक्ता और जाने-माने तमिल फिल्म निर्माता मुरली अप्पा ने इस बात की पुष्टि की कि पार्टी को राज्यसभा सीट मिलने वाली है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीदवार कौन होगा। इस पर फैसला कमल हासन लेंगे। उन्होंने कहा कि कमल हासन कोई भी फैसला लेने से पहले पार्टी पदाधिकारियों से सलाह-मशविरा करेंगे। उन्होंने शेखर बाबू और कमल हासन के बीच बैठक की बात तो स्वीकार की लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना
राजनीतिक हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे; नीतीश से मुलाकात अहम
IPL मुकाबले में रणनीति और संयोजन होंगे जीत की कुंजी
2 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पति और ससुराल पक्ष पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
इंदौर-जबलपुर ट्रेन में वारदात, युवती के साथ दुष्कर्म से सनसनी
‘तारक मेहता…’ फेम दिलीप जोशी का जलवा, अवॉर्ड जीतकर जताया आभार
TMC की याचिका खारिज/फैसले पर BJP ने साधा निशाना