सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना खंडवा ने कोयला अनलोडिंग करने का कीर्तिमान रचा
भोपाल : मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) में कोल रैक से कोयला अनलोडिंग करने का नया कीर्तिमान रचा गया। कोयले की सतत् उपलब्धता के लिए समय से रैक खाली किए जाने का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। सिंगाजी ताप विद्युत गृह में कोल हस्तांतरण विभाग (सीएचपी)-1 व 2 द्वारा 9 दिसंबर 2024 से 11 फरवरी 2025 की अवधि में कुल 531 कोल रैक को रेलवे की निर्धारित अवधि में अनलोड किया गया। यह तीन माह की अवधि में अभी तक का अधिकतम कोल रैक बिना डेमरेज चार्ज के खाली करने का रिकार्ड है। इससे पूर्व सिंगाजी ताप विद्युत गृह में वर्ष 2023 में 22 जनवरी 2023 से 4 अप्रैल 2023 की अवधि में कुल 505 कोल रैक डेमरेज का भुगतान किए बिना अनलोड किए गए थे।
पांच घंटे प्रति रैक को अनलोड करना जरूरी
रेलवे द्वारा सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना हेतु पांच घंटे प्रति रैक का समय निर्धारित है। निर्धारित समय से ज्यादा समय लगने पर रेलवे द्वारा 9 हजार रूपए प्रति घंटे के हिसाब से विलंब शुल्क (डेमरेज चार्ज) अधिरोपित किया जाता है। कोल रैक आने पर इन्हें समयावधि में खाली करना जटिल कार्य है। इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए संपूर्ण प्रणाली व उपकरणों की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करनी होती है। निर्धारित समय से कम समय में रैक खाली होने से रेलवे को कोल परिवहन हेतु रैक उपलब्धता बढ़ जाती है। परियोजना के अभियंताओं के कार्मिकों के सतत् प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है।
कैसे अनलोड हुए कोल रैक
सिंगाजी ताप विद्युत गृह के कोल हस्तांतरण विभाग (सीएचपी) द्वारा सुनियोजित तरीके से कार्य करते हुए दिसंबर 2024 में कुल 185 रैक, जनवरी 2025 में 252 रैक व फरवरी 2025 में 11 तारीख तक कुल 94 रैक अनलोड किए गए।
ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई
कोल टैक अनलोडिंग की कीर्तिमान रचने वाली उपलब्धि को हासिल करने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हर्ष व्यक्त करते हुए सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना डोंगलिया के समस्त अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में भविष्य में इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य क्रियान्वित होने के साथ नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू