भारतीय सेना का पलटवार, पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का दिया कड़ा जवाब
पाकिस्तान सेना ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में भारत की सैन्य चौकियों पर कल फायरिंग की. जवाब में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की चौकियों पर गोलीबारी की और मुंह तोड़ जवाब दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है इस गोलाबारी में कई पाकिस्तान सेना के जवान घायल हुए हैं और 4-5 सैनिकों की मौत हुई है.
दरअसल, पाकिस्तान लगातार पिछले एक हफ्ते से एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ करवाने की प्रयास में है भारतीय सेना बेहद ज्यादा अलर्ट है ऐसे में पाकिस्तान की हर साजिश को भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.
पाकिस्तान की तरफ से लगातार रची जा रही साजिशों को देखते हुए आज जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में उप राज्यपाल के अलावा जम्मू कश्मीर के DGP नलिन प्रभात के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के उच्च अधिकारी, IGP जम्मू मौजूद रहेंगे.
भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें काफी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए.
दो भारतीय जवान भी हुए थे शहीद
अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया गया. ऐसा इस समय पर किया गया, जब एक दिन पहले ही जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से किए गए आईईडी विस्फोट में एक कैप्टन सहित दो भारतीय सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी.
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को LOC के पास IED ब्लास्ट में कैप्टन और जवान शहीद हो गए, वहीं एक जवान घायल हैं. उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शहीद जवानों की पहचान कैप्टन करमजीत सिंह और नायक मुकेश सिंह के रूप में हुई है. धमाका आतंकियों की साजिश है. अधिकारियों के मुताबिक, सेना के जवान एलओसी के पास गश्त ड्यूटी कर रहे थे.
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू