लालू बोले-हम लोग के यहां रहते, बिहार में बीजेपी सरकार बना लेगी क्या?
पटना। पटना में गुरुवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजों का बिहार में कोई असर नहीं होने वाला है। हम लोग के यहां रहते, बिहार में बीजेपी सरकार बना लेगी क्या? बीजेपी को जनता समझ चुकी है। आठ दिन पहले नालंदा में पूर्व विधायक कृष्ण बल्लभ प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि पर भी लालू ने कहा था न मैंने किसी के सामने सिर झुकाया है। हम सभी को मिलकर काम करना है, और तेजस्वी को सीएम बनाना है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को बिजली फ्री दी जाएगी, लोगों को रोजगार भी मिलेगा, नौकरी भी हम लोग देंगे। हम लोग जो बोलते हैं, वह करते हैं। सभी से मैं ये अपील करता हूं कि इस देश की रक्षा के लिए एक साथ खड़े रहें।
लालू यादव के बयान पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि वह बड़बोले नेता हैं। होटवार जेल को सुशोभित कर चुके हैं। अभी धृतराष्ट्र के रोल में हैं। अपने बेटे दुर्योधन को सीएम बनाने के लिए बेचैन हैं। उनको पहले ये समझना चाहिए कि पहली बार बीजेपी के समर्थन से सीएम बने थे। 2025 में आरजेडी को 25 सीटें भी नहीं आएगी। जनता ने विकास देखा है और उनका विनाश भी देखा है।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू