बाबर आजम ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मचाई क्रिकेट की दुनिया में हलचल
न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 29 रन की पारी खेली। इस दौरान बाबर ने 34 गेंदों का सामना किया और 4 चौके के साथ ही 1 छक्का भी लगाया। नाथन स्मिथ ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड आउट किया। मुकाबले में 10 रन बनाते ही बाबर आजम ने इतिहास रच दिया। इतना ही नहीं उन्होंने विराट कोहली का रिकार्ड भी तोड़ दिया है।
बाबर आजम अब वनडे में संयुक्त रूप से सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने हाशिम अमला की बराबरी कर ल है। बाबर आजम ने वनडे की 123 पारियों में 6000 रन पूरे किए। हाशिम ने भी इस कीर्तिमान तक पहुंचने के लिए 123 पारियों का सहारा लिया था। विराट कोहली ने वनडे की 136 पारियों में 6000 रन बनाए थे। वहीं केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर ने 139-139 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
सबसे तेज 6000 वनडे रन
- 123 पारी - बाबर आजम
- 123 पारी - हाशिम अमला
- 136 पारी - विराट कोहली
- 139 पारी - केन विलियमसन
- 139 पारी - डेविड वार्नर
- 140 पारी - शिखर धवन
- 141 पारी - विव रिचर्ड्स
- 141 पारी - जो रूट
वनडे में सबसे तेज रन (पारी)
- 1000 - फखर जमान (18)
- 2000 - शुभमन गिल (38)
- 3000 - हाशिम अमला (57)
- 4000 - हाशिम अमला (81)
- 5000 - बाबर आजम (97)
- 6000 - हाशिम अमला/ बाबर आजम (123)*
- 7000 - हाशिम अमला (150)
- 8000 - विराट कोहली (175)
- 9000 - विराट कोहली (194)
- 10000 - विराट कोहली (205)
- 11000 - विराट कोहली (222)
- 12000 - विराट कोहली (242)
- 13000 - विराट कोहली (267)
- 14000 - सचिन तेंदुलकर (350)
- 15000 - सचिन तेंदुलकर (377)
- 16000 - सचिन तेंदुलकर (399)
- 17000 - सचिन तेंदुलकर (424)
- 18000 - सचिन तेंदुलकर (440)
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
चिंतपूर्णी हादसे ने दहला दिया दिल, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने की दिशा में कदम
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी नजर