मौसम का नया मोड़: दिल्ली-यूपी में बारिश का असर, अन्य राज्यों में भी अलर्ट
देश में इन दिनों अलग-अलग इलाकों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं बारिश, कहीं घना कोहरा, कहीं बर्फबारी तो कहीं पर मौसम गर्म महसूस हो रहा है। दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे राज्यों में तेज धूप निकलने के कारण दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है।
इसके साथ ही ठंड का प्रभाव भी कम होता जा रहा। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम जल्द ही बदल सकता है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी और मैदानी इलाकों में एंटर करने वाला है। जिसके असर से कई राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी।
इन जगहों पर होगी बारिश
फिलहाल नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।
इस हफ्ते इन राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।
वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भी इस हफ्ते बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
राजधानी में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 18 फरवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं और सुबह हल्का कोहरा भी रह सकता है। 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है जिसकी वजह से मौसम में ठंडक बढ़ सकती है। साथ ही 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में 18 फरवरी से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसमें जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग शामिल हैं।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। बिहार के बक्सर में सबसे ज्यादा 28।9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बांका सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 8।8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी जिसके बाद कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण