प्रयागराज से आ रही ट्रेन में लगी आग, त्रिवेणी एक्सप्रेस में पहियों से निकला धुआं, जान बचाने को कूदे यात्री
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के खैराही रेलवे स्टेशन के पास टनकपुर सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस में चैन पुलिंग के बाद ट्रेन के पहिए में घर्षण होने से धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार मंगलवार करीब डेढ़ बजे टनकपुर-सिंगरौली 15074 डाउन एक्सप्रेस खैराही रेलवे स्टेशन के पास पहुंची कि चालक ने पहिए से धुआं देख कर ट्रेन को रोक दिया। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों को लगा कि आग लग गई है जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया। राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि चैन पुलिंग के कारण पहिए में घर्षण हुआ जिसके कारण धुआं निकलने लगा। ट्रेन में किसी तरह की आग नहीं लगी थी। सभी यात्री सुरक्षित है और लगभग 40 मिनट बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई है।
श्रेयस अय्यर ने आलोचनाओं को बनाया हथियार, शॉर्ट बॉल कमजोरी से ताकत बनी
आमिर खान बोले—कहानी पसंद आई तो जरूर करेंगे फिल्म
सिक्किम स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, राज्य को मिले ₹4000 करोड़
अब सिर्फ वैज्ञानिक नहीं, आम भारतीय भी जा सकेंगे अंतरिक्ष—ISRO का ऐलान
दिल्ली में हाई अलर्ट, Salim Dola से पूछताछ जारी
दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका, सामने आईं पहली तस्वीरें
प्लेटफॉर्म पर इंतजार से परेशान यात्री, सुविधाओं की कमी की शिकायत
संगठन में बड़ा फेरबदल, Bharatiya Janata Party ने जारी की नई सूची