दिल्ली के नांगलोई इलाके में लगी भीषण आग, छह लोग कूदे बालकनी से कूदकर कर बचाई अपनी जान
दिल्ली: दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई और काफी तेज लपटें निकलने लगीं। आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से पूरे इलाके में काफी अफरातफरी मच गई। रात में अचानक आग लगने की वजह से कई लोग बिल्डिंग में अपने अपने घर में फंस गए थे, जिनमें से आग से डरकर एक घर की बालकनी से एक-एक कर छह लोगों ने दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई। इतनी ऊंचाई से कूदने के बाद सबको काफी चोटें आईं हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी मंजिल से कूदते हुए नजर आए लोग
इस घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो देखा जा सकता है कि एक इमारत में भीशण आग लगी हुई है, जो बढ़ती ही जा रही है। इस बीच नीचे फायर ब्रिगेड की गाडि़यां भी आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन इसी दौरान एक एक कर छह लोग दूसरी मंजिल से कूद गए।
गैस लीक के कारण लगी आग
बताया जा रहा है कि गैस लीक होने की वजह से एक घर की पहली मंजिल पर आग लग गई थी और ये आग तेजी से ऊपर की मंजिलों की ओर बढ़ रही थी। ऐसे में ऊपरी मंजिल में रहने वाले लोग काफी डर गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक आग घर की पहली और दूसरी मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी। छह लोग दूसरी मंजिल से कूद गए और उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
आमिर खान बोले—कहानी पसंद आई तो जरूर करेंगे फिल्म
सिक्किम स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, राज्य को मिले ₹4000 करोड़
अब सिर्फ वैज्ञानिक नहीं, आम भारतीय भी जा सकेंगे अंतरिक्ष—ISRO का ऐलान
दिल्ली में हाई अलर्ट, Salim Dola से पूछताछ जारी
दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका, सामने आईं पहली तस्वीरें
संगठन में बड़ा फेरबदल, Bharatiya Janata Party ने जारी की नई सूची
Bharat Kapoor के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर
Gujarat की राजनीति में नई हलचल, सपा की धमाकेदार एंट्री