दिल्ली पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन ट्रैक बैक': करोड़ रुपये के चोरी हुए मोबाइल किए बरामद, 216 लोगों को लौटाए
दिल्ली: दिल्ली-NCR में मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इस वजह से सिर्फ पैसों का ही नुकसान नहीं उठाना पड़ता बल्कि जरूरी डेटा का भी नुकसान होता है. लेकिन दिल्ली पुलिस ने कुछ ऐसा काम किया है, जिससे 216 लोगों के चेहरों खुशी से खिल उठे हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन ट्रैक बैक' के तहत चोरी हुए 305 मोबाइल बरामद जब्त किए, जिनमें से 216 लोगों को उनके ये फोन वापस लौटा दिए गए. यह उन लोगों के लिए बड़ी खुशी की बात है, जिन्होंने फोन वापस मिलने की उम्मीद लगभग खो दी थी.
3 करोड़ रुपए से ज्यादा के मोबाइल जब्त
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चोरी हुए 305 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज़्यादा है. खास बात ये है कि पुलिस 216 फोन मालिकों को ढूढने में सफल रही है. बुधवार को सेंट्रल दिल्ली में आयोजित एक विशेष सभा में उन लोगों को फोन वापस लौटा दिए गए. इन फोन मालिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे.
'ऑपरेशन ट्रैक बैक' से मिली बड़ी सफलता
स्पेशल कमिश्नर के मुताबिक यह पहल लोगों से जुड़ने के लिए की गई. उन्होंने बताया कि दिल्ली-NCR में मोबाइल फ़ोन चोरी की घटनाओं और लोगों के पर्सनल डेटा और सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को पहचानते हुए, क्राइम ब्रांच ने 'नागरिकों को खुशियां लौटाना' टैग लाइन के साथ एक ऑपरेशन शुरू किया. जिसके तहत चोरी हुए और खोए हुए फ़ोन को ट्रैक करने उनको वापस पाने में बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद उन निर्दोष पीड़ितों को राहत देना है, जिनके महत्वपूर्ण मोबाइल डिवाइस खो दिए थे. इस खास पहल का मकसद लोगों के चेहरों पर खुशियां लाना है.
दिल्ली पुलिस ने चोरी हुए फोन ढूंढ निकाले
हालही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बहुत से ऑपरेशनों को अंजाम दिया और बड़ी संख्या में चोरी हुए फोन बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को 2 करोड़ रुपए की कीमत के 195 चोरी हुए मोबाइल जब्त किए. 30 जनवरी को 3 करोड़ रुपए की कीमत के चोरी हुए 58 फोन जब्त हुए. 10 फरवरी को 52 फोन जब्त किए गए गए.
फोन ढूढना आसान नहीं था, ज्यादातर लॉक थे
एडिशनल कमिश्नर के मुताबिक चोरी किए फोन मोबाइल ढूंढना बिल्कुल भी आसान नहीं था. क्यों कि ज्यादातर फोन लॉक थे. उनको खोलना बहुत ही चुनौती भरा था. बरामद हुए ज्यादातर मोबाइलों की चोरी की शिकायत और एफआईआर पहले से दर्ज थी. उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच की टीम ने सराहनीय काम किया है.
विवाह का सही समय क्यों जरूरी? लग्न-नक्षत्र को लेकर बड़ा खुलासा
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में