तोड़मा स्कूल में नक्सलियों ने शिक्षक और ग्रामीण युवक को जन अदालत में मार डाला
जिले के तुसवाल संकुल के प्राशा तोड़मा में पदस्थ शिक्षक बामन राम कश्यप (25) व ग्रामीण युवक अनिश (22) की हथियारधारी नक्सलियों ने दिन-दहाड़े हत्या की है। नक्सलियों ने पहले शिक्षक बामन राम कश्यप को स्कूल से पकड़ा फिर एक ग्रामीण अनिश के साथ जन अदालत लगाकर फैसला कर जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से हत्या की। सूत्रों ने बताया यह घटना उस समय हुई जब शिक्षक अपने स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा था। स्कूल में 10-15 हथियारधारी नक्सली आ धमके और शिक्षक के साथ बेरहमी से मार-पीट कर जन अदालत में ले गये। घटना के समय मौजूद बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे।
स्कूल में पढ़ने वाले पहली व दूसरी के 20-22 बच्चे अपने घर भाग खड़े हुए। इसी समय ग्रामीण अनिश को भी साथ ले गए। शिक्षक द्वारा गांव के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल को अपने प्रयास से खुलवाया था। लगभग एक सत्र ही स्कूल चल पाया है। जानकारों ने बताया कि तोड़मा स्कूल सालों से बंद था। उसको खोल कर बच्चों को शिक्षा देने का काम बामन कश्यप कर रहा था। उनकी शिक्षा के प्रति ललक से संकुल के शिक्षक भी प्रभावित रहे।
माड़ क्षेत्र के एरिया कमेटी ने दिया अंजाम
हथियारधारी नक्सलियों ने ग्रामीणों के सामने बुधवार को दिन में जन अदालत लगाकर उनको और ग्रामीण युवक अनिश के संबंध में गहन पूछताछ करने के बाद जंगल ले जाकर हत्या की। माड़ क्षेत्र के एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है।
माड़ क्षेत्र में है तोडमा का स्कूल
तोडमा स्कूल वर्षों से बंद था। ग्रामीणों के मांग पर बामन राम कश्यप एक साल से स्कूल संचालित कर रहा था। तुषावल संकुल में तोडमा का इस स्कूल में इंद्रावती नदी पार करके जाना पड़ता है। तोडमा स्कूल के अलावा नदी पार आधा दर्जन ज्यादा स्कूल संचालित हैं। शिक्षक के हत्या से शिक्षा अलख जगाने वाले शिक्षकों के लिए ऐसे क्षेत्रों में कार्य करना जोखिम से कम नहीं है। नक्सली ऐसे इलाके में कार्य करने वालों पर शक की नजर से देखते हैं।
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में