आतिशी का आरोप: BJP ने महिलाओं को दिए झूठे वादे, 2500 रुपये योजना पर कोई फैसला नहीं
दिल्ली: दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है। सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। अपनी पहली बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले लिए। लेकिन पहली कैबिनेट बैठक में BJP सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपये सम्मान निधि देने वाले वादे पर कोई फैसला नहीं किया। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने BJP पर निशाना साधा। उन्होंने BJP की महिला सीएम ने दिल्ली की महिलाओं से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।
महिलाओं को धोखा देने का लगाया आरोप
आतिशी ने एक्स पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'BJP की दिल्ली सरकार ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया। चुनाव से पहले पीएम मोदी और सभी BJP नेताओं ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट में ही दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये महीना देने की योजना पास करेंगे। लेकिन आज पहली कैबिनेट हुई और इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। दुख की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किया अपना वादा, पहले दिन ही तोड़ दिया।'
बैठक से पहले जताई थी ये उम्मीद
कैबिनेट बैठक से पहले, आतिशी ने कहा था कि दिल्ली की महिलाएं देख रही हैं और BJP से अपने वादे का सम्मान करने की उम्मीद करती हैं। उन्होंने नई मुख्यमंत्री को बधाई भी दी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्वयं मोदी जी और BJP नेताओं ने वादा किया था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में हर महिला को ₹2500/महीना देने की योजना पास होगी और 8 मार्च तक पहली किश्त मिलेगी। आज शाम 7 बजे नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक है। दिल्ली की हर महिला इंतज़ार कर रही है कि BJP अपना वादा निभाए। एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते रेखा गुप्ता जी से उम्मीद है कि वह दिल्ली की महिलाओं से किया गया वादा जरूर पूरा करेंगी।
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में