सुरक्षा बलों को मिला इनपुट, जम्मू में छिपे दर्जनों आतंकी, तलाशी शुरु
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकी सीमा पार से लगातार घुसपैठ कर भारत में आते हैं और कई घटनाओं को अंजाम देते हैं जिसमें सुरक्षाबलों के जवानों सहित बेकसूर लोगों की भी जानें भी चली जाती हैं। सुरक्षा बल खुफिया सूचनाओं के आधार पर वे जंगलों में छिपे बैठे आतंकियों के ठिकानों पर छापेमारी करते रहते हैं। एक खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षाबल और सेना अलर्ट हो गई हैं और उन्होंने तलाशी अभियान बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया इनपुट मिले हैं कि जम्मू-कश्मीर में करीब 55 आतंकी छिपे हैं। इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। ये सभी आतंकी जम्मू संभाग में हैं। जम्मू के पुंछ, राजौरी, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में इनके छिपे होने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को ढूंढने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। घने जंगलों के साथ सुरक्षाबल पहाड़ी क्षेत्रों, ओवर ग्राउंड वर्करों के घरों में भी दबिश दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखे तो तुरंत सूचित किया जाए ताकि समय रहते अप्रिय घटना को रोका जा सके।
FTA से बढ़ेगी भारत की ताकत, न्यूज़ीलैंड बाजार में आसान होगी एंट्री
विदेशी कप्तानों का अनुभव बनाम घरेलू खिलाड़ियों का दबदबा
मिताली बाग की कार को बनाया निशाना, BJP पर हमले और मारपीट के आरोप
‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई सियासत, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे विधायक; पुलिस से भिड़ंत
दिल्ली से बड़ा सियासी झटका: राघव सहित सात AAP सांसद BJP में, संजय सिंह ने जताई नाराज़गी
हजारों परिवारों का ‘घर का सपना’ होगा पूरा
सीख के तौर पर देखा जा रहा मामला—खेल भावना सबसे जरूरी
घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं