घर में फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव, मौत का कारण जानने जुटी पुलिस
बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल नर्मदा प्रसाद ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अपने ही साथी की अचानक हुई मौत से पूरा महकमा सदमे में है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, और जांच कर रही है। फिलहाल पुलिसकर्मी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर