कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, प्लास्टिक से बनी इडली पर रोक, 54 होटल मालिकों पर कार्रवाई
बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने इडली बनाने में प्लास्टिक के उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाने की गुरुवार को घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पता चला है कि 52 होटल इडली तैयार करने के लिए पॉलिथीन शीट का उपयोग कर रहे थे।
पॉलिथीन शीट से कैंसर होने का खतरा
पॉलिथीन शीट से कैंसर होने का खतरा होता है। इसके बावजूद होटल इन शीट का इस्तेमाल कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले में राज्यभर में 54 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूरे कर्नाटक में 251 स्थानों से इडली के नमूने एकत्र किए। पहले इडली पकाने के लिए कपड़े का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन हमें जानकारी मिली कि होटलों ने हाल ही में प्लास्टिक का उपयोग करना शुरू कर दिया है। इसलिए अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर गए और जांच की।
251 होटलों में से 52 होटल प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पाए गए
मंत्री ने कहा, 251 होटलों में से 52 होटल प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पाए गए। होटल कारोबारियों को ऐसा कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि प्लास्टिक कार्सिनोजेनिक है, जिसका अर्थ है कि यह कैंसर का कारण बन सकता है। पॉलिथीन शीट का इस्तेमाल करने से कैंसर पैदा करने वाले तत्वों के इडली में पहुंचने का खतरा है।
इडली पकाने में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध
मंत्री ने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाद में स्वास्थ्य मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, में, इडली तैयार करने में प्लास्टिक (पालिथीन) का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो रहा है। लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इडली पकाने में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इडली तैयार करने में प्लास्टिक का उपयोग स्वास्थ्य को गंभीर खतरा
जब इडली तैयार करने में प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है, तो जहरीले रसायन भोजन में घुल जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा होता है। मैं सभी होटलों से इस प्रथा को तुरंत रोकने और स्टेनलेस स्टील प्लेट या केले के पत्तों जैसे सुरक्षित विकल्पों का उपयोग करने का आग्रह करता हूं।
TET का संकट: क्या दशकों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर है खतरा? भोपाल में जुटा विशाल जनसमूह
चीख-पुकार में बदली दोपहर की मस्ती: मैहर में दो परिवारों के चिराग बुझे
वोटिंग लिस्ट में गड़बड़झाला: आलीराजपुर के 17 वोटर्स के संवैधानिक हक पर अधिकारियों की मार
हाई कोर्ट में पुलिसिया जांच पर सवाल: भाई की शादी के नाम पर खुद की शादी की गलत रिपोर्ट
बंगाल में मोहन यादव का प्रहार: "जंगलराज से त्रस्त जनता अब मांग रही है हिसाब"
समंदर में सामरिक शक्ति का प्रदर्शन: मिसाइल टेस्टिंग को लेकर आमने-सामने आए भारत-पाक
वित्त और विदेश मंत्री से होगी चर्चा: नेपाली मंत्रियों संग बैठक करेंगे अमेरिकी सहायक सचिव
आरक्षण पर आर-पार: एस. जयशंकर ने कहा- महिलाओं के हक पर विपक्ष ने चलाई कैंची
हाउसिंग बोर्ड की लापरवाही: साल भर से फाइल नहीं मिली तो बादाम लेकर दफ्तर पहुँचा परेशान शख्स।
पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन: ऐतिहासिक फैसलों की उम्मीद में देश, रात 8:30 बजे होगा सीधा प्रसारण