क्या शुभमन गिल होंगे टीम इंडिया के नए कप्तान? जानिए रोहित शर्मा पर क्या असर पड़ेगा
Shubman Gill: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है. उनकी गैर मौजूदगी में शुभमन गिल को कप्तानी मिल सकती है. गिल टीम इंडिया के उपकप्तान हैं. रोहित की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. रोहित लगातार खेल रहे हैं. वे पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान दिक्कत का सामना कर रहे थे. रोहित की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. वे मुकाबले के दौरान मैदान से बाहर भी चल गए थे. अगर रोहित पूरी तरह से फिट नहीं रहे तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से आराम दिया जा सकता है. एक खबर के मुताबिक रोहित की गैरमौजूदगी में शुभमन को टीम इंडिया की कप्तानी मिल सकती है. हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
भारत की प्लेइंग इलेवन में क्या-क्या होगा बदलाव
अगर रोहित को ब्रेक दिया जाता है तो उनकी जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. लेकिन पंत नंबर पांच या छह पर बैटिंग कर सकते हैं. टीम इंडिया ओपनिंग के लिए शुभमन के साथ केएल राहुल को भेज सकती है. राहुल कई मौकों पर ओपनिंग कर चुके हैं. पंत मिडिल ऑर्डर में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं.
सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है टीम इंडिया
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में इस बार शानदार प्रदर्शन किया है. उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बना ली थी. अब वह आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.
वित्त और विदेश मंत्री से होगी चर्चा: नेपाली मंत्रियों संग बैठक करेंगे अमेरिकी सहायक सचिव
आरक्षण पर आर-पार: एस. जयशंकर ने कहा- महिलाओं के हक पर विपक्ष ने चलाई कैंची
पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन: ऐतिहासिक फैसलों की उम्मीद में देश, रात 8:30 बजे होगा सीधा प्रसारण
महंगाई का पहिया थमा: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, दिल्ली से मुंबई तक पुराने भाव बरकरार।
तमिलनाडु में चीख-पुकार: बस की टक्कर के बाद खाई में गिरने से 9 पर्यटकों की मौत
सालों तक पड़ोसी भी रहे बेखबर: घर की छत पर चलता रहा जुल्म का खौफनाक खेल
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।