दीपका में श्रम अन्न केंद्र का श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ
रायपुर : प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज गुरुवार को दीपका में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर श्रम मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर श्रमिक भाई बहनों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के 13 जिलों में कुल 46 केंद्र का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है, आने वाले कुछ महीनों में शेष जगहों पर भी केंद्र का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।
मंत्री देवांगन ने बताया कि श्रमिक नगरी कोरबा में अब तक तीन स्थान बालको, बुधवारी बाजार कोरबा व दीपका में केंद्र का संचालन किया जा चुका है इससे श्रमिकों को सिर्फ 5 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा मिल सकेगी। दीपका क्षेत्र में कुल साढ़े तीन हजार श्रमिक पंजीकृत हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ भी मिलेगा।
मंत्री देवांगन ने कहा कि श्रम विभाग के कुल 68 योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिल रही है। श्रमिकों को पेंशन, छात्रवृत्ति, कोचिंग, इलाज समेत अन्य योजनाओं का पात्र हितग्राही को लाभ मिल रही है। मंत्री देवांगन ने बताया कि सिर्फ 14 महीने में 500 करोड़ से ज्यादा की राशि पात्र हितग्राहियों के खाते में अंतरित की जा चुकी है।
इस अवसर पर विधायक प्रेमचन्द पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि कोयलांचल क्षेत्र दीपका के श्रमिक भाई बहनों के लिए बहुत बड़ी सौगात आज मंत्री देवांगन ने दी है। दीपका के हजारों श्रमिकों को इससे बहुत लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मीना शर्मा, कोरबा निगम के पार्षद नरेंद्र देवांगन, द्वारिका शर्मा, बुधवारा देवांगन, अरुणीश तिवारी, सुजीत कुमार , श्रम विभाग के अधिकारी गण सहित अन्य उपस्थित रहे।
विभाग के अधिकारियों को पूरी गुणवत्ता के साथ गर्म भोजन प्रदाय के निर्देश
इस अवसर पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने श्रम विभाग के अधिकारियों को मेनू के अनुसार पूरी गुणवत्ता के साथ गर्म भोजन प्रदाय करने के निर्देश दिए गए साथ ही नियमित तौर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।
मंत्री, विधायक, महापौर ने किया भोजन
केंद्र के शुभारम्भ अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल, मनोज शर्मा, महापौर संजू देवी राजपूत, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत सहित अन्य ने कार्यक्रम स्थल पर भोजन किया।
फैशन इंडस्ट्री से राजनीति तक पहुंचीं अग्निमित्रा पॉल, अब मिली अहम जिम्मेदारी
ED और पुलिस का नाम लेकर ठगों ने किया बड़ा साइबर फ्रॉड
बंगाल की नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान, जानिए सभी मंत्री कौन हैं
तेलंगाना में युवाओं के लिए नई शुरुआत, विशेष कॉलेजों में मिलेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ट्रेनिंग
अवैध लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़, पूर्व IMA अध्यक्ष समेत कई लोगों पर कार्रवाई
प्यार के चक्कर में बना चोर, युवक की करतूत सुन पुलिस भी हैरान
AIADMK को सरकार बनाने का मौका देने की मांग, दिनाकरन ने TVK पर लगाए गंभीर आरोप
प्रोफाइल अपडेट के बावजूद ‘सीएम’ पहचान कायम, ममता बनर्जी फिर चर्चा में
शक्कर-नमक के लिए भटकते रहे कार्डधारक, अब जागा प्रशासन
अभिषेक बनर्जी बोले- ममता बनर्जी के नेतृत्व में जनता की आवाज उठाते रहेंगे