राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने होटलों और ढाबों पर की छापेमारी
भोपाल: कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री वीरेन्द्र धाकड़ के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने कोलार क्षेत्र एवं नीलबड़, रातीबड़ क्षेत्र के होटलों एवं ढाबों पर देर रात तक दबिश दी। दबिश के दौरान नटखट रेस्टोरेंट, ट्री चैप्टर, व्हाइट आर्किड, बेसिल, वन माल्ट, कंट्री साइड मीडोज, हाइड आउट आदि होटलों/ढाबों पर तलाशी ली गई। अवैध स्थानों पर शराब पीने वालों एवं इन होटलों एवं ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
आज की कार्यवाही में कुल 33 प्रकरण दर्ज किए गए। दिन में एक अन्य कार्यवाही में कलखेड़ा में आरोपी राजा कश्तवार के कब्जे से 25 क्वार्टर देशी शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। कल देर रात उपनिरीक्षक श्रीमती वर्षा उइके ने अपनी टीम के साथ रातीबड़ क्षेत्र स्थित गुरु होटल पर छापा मारा, जहां से 6 बोतल महंगी शराब और करीब 4 पेटी बीयर जब्त कर संचालक के खिलाफ औपचारिक प्रकरण दर्ज किया गया कार्यवाही में आबकारी के सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PA हत्या मामले में सुवेंदु अधिकारी का बड़ा हमला, बंगाल राजनीति गरमाई