पर्यटन में उज्वल मप्र को केंद्रीय मंत्री ने दी सौगात! पचमढ़ी में बनेगा रोपवे, लगभग 400 करोड़ होगी लागत
भोपाल/पचमढ़ी- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मप्र को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में रोपवे बनाने का ऐलान किया है। यहां मप्र की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी चौरागढ़ के महादेव मंदिर तक जाने के लिए रोपवे बनाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने में काफी आसानी होगी और वे घंटों की कठिन यात्रा के बजाय मिनटों में मंदिर पहुंच जाएंगे। नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रोपवे के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि हम पचमढ़ी के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने इसका वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर किया है।
पचमढ़ी के चौरागढ़ के प्रसिद्ध महादेव मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को जल्द ही रोपवे की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए 400 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने पचमढ़ी रोपवे और पार्किंग बनाने की मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए लंबी और कठिन चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। घंटों का सफर मिनटों में संभव हो सकेगा। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि पचमढ़ी की धार्मिक सांस्कृतिक प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के साथ ही पर्यटन का विकास किया जा रहा है। सांसद ने यहां हवाई पट्टी के विकास के साथ ही पिपरिया के अनहोनी वन क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट बनाने की बात कही।
3 किमी की कठिन चढ़ाई
बता दें कि चौरागढ़ का महादेव मंदिर काफी प्रसिद्ध है, लेकिन वहां जाने के लिए पहाड़ की चोटी पर चढ़ना पड़ता है। मंदिर तक करीब 3 किमी की बेहद कठिन चढ़ाई है। हर साल महाशिवरात्रि पर यहां मेला लगता है जिसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए यहां भारी त्रिशूल चढ़ाते हैं। रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी।
पाकिस्तान सीरीज के चलते कई स्टार खिलाड़ी लौट सकते हैं
खास तस्वीरों के साथ सिंगर ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों की कमी होगी दूर
Rambhadracharya बोले- “बस 370 सीटें चाहिए...”
नोएल टाटा ने जताई आपत्ति, लेकिन कुछ ट्रस्टी लिस्टिंग के समर्थन में
सोने की चमक बरकरार, कीमत ₹1.51 लाख के पार पहुंची
दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार, छठे दिन भी शानदार प्रदर्शन
नीतीश के बेटे की एंट्री से सियासत गर्म, 32 मंत्रियों के साथ बनी नई कैबिनेट
साउथ सुपरस्टार विजय की नई झलक ने इंटरनेट हिलाया
IPL 2026 के बीच हार्दिक और MI को लेकर नई अटकलें