NDA से नाराज़ पशुपति पारस: 'ईमानदारी का इनाम नहीं मिला', थामा महागठबंधन का दामन
पटना: बिहार चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस NDA का साथ छोड़ आज महागठबंधन में शामिल हो गए. सोमवार को उन्होंने केंद्र और बिहार में सत्तारूढ़ NDA से अलग होने की घोषणा की थी. आज उन्होंने महागठबंधन का दामन थाम लिया. NDA छोड़ने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा था कि 'हमारी पार्टी बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर अपनी पार्टी को मजबूत करेगी'.
पशुपति पारस NDA छोड़ महागठबंधन में शामिल
रालोजपा और दलित सेना की ओर से सोमवार को पटना में आयोजित अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित संकल्प महासम्मेलन के दौरान पशुपति पारस ने कहा कि उनकी पार्टी का अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से कोई नाता नहीं रहेगा. उन्होंने कहा, "हम अब एक नया बिहार बनाएंगे और राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करेंगे. चुनाव के समय तय किया जाएगा कि किस गठबंधन के साथ जाएंगे." हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो गठबंधन उचित सम्मान देगा, वहां जाएंगे.
'हमारे साथ अन्याय हुआ'
सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पशुपति पारस ने कहा, "हम लोग NDA गठबंधन के वफादार और ईमानदार साथी थे. लोकसभा चुनाव के समय NDA के लोगों ने हमारी पार्टी के साथ नाइंसाफी की. इसके बावजूद राष्ट्रहित में हमारी पार्टी NDA के साथ रही. लोकसभा चुनाव गुजरने के छह महीने बाद जब कभी NDA की बैठक हुई, तब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के एक बयान में NDA के पांच पांडव की बात कही गई. इसमें हमारी पार्टी का कहीं नाम नहीं रहा. हमारे साथ अन्याय किया गया."
हम गांव-गांव जा रहे, सदस्यता अभियान चला रहे
उन्होंने कहा था कि रालोजपा 'चलो गांव की ओर' के तहत पिछले चार महीने से गांव-गांव जा रही है और सदस्यता अभियान भी चला रही है. पार्टी की सहमति से आगे कदम बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा था कि हम लोग सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं. अब तक मैंने 22 जिलों का दौरा किया है, अब सिर्फ 16 जिले शेष हैं. अधिकतर जिलों में जनता सरकार बदलने के मूड में है. पार्टी जनआंदोलन की तैयारी में है, और दलितों, पिछड़ों, और समाज के वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा.
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते