बंगाल में भक्ति का संगम: ममता बनर्जी के न्योते पर आएंगे पं. प्रदीप मिश्रा, शिव पुराण पाठ की तैयारी पूरी
सीहोर : आजकल पंडित प्रदीप मिश्रा राजस्थान के रतनगढ़ में शिव महापुराण सुना रहे हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने आ रहे हैं. पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रवचन के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चेतावनी देते हुए कहा "सनातनियों पर हमले सहन नहीं किए जाएंगे. सनातन धर्म से बढ़कर कोई भी धर्म इस दुनिया में नहीं है. सनातन धर्म इतना नरम, इतना आनंदित और इतना प्रफुल्लित करने वाला है कि सारी दुनिया प्रभावित है."
राजा को रंक बनने में देर नहीं लगती
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा "पं. बंगाल में रोजाना हिंसा हो रही है. मुख्यमंत्री मैडम बैठी-बैठी तमाशा देख रही हैं. पं.बंगाल में प्रतिदिन सनातनियों पर चोट पहुंचाई जा रही है. अब तो लगता है कि सीएम मैडम को सुधारने के लिए भी एक शिव महापुराण कथा बंगाल में करनी पड़ेगी." प्रदीप मिश्रा ने कहा "ममता बनर्जी का विवेक काम नहीं कर रहा है. राजा का काम पूरी प्रजा को एक समान देखना है. लेकिन जब राजा ही अंधों की तरह काम करने लगता है तो ऐसे राजा को रंक बनने में देरी नहीं लगती."
धीरेंद्र शास्त्री ने भी की थी ममता बनर्जी की आलोचना
बता दें कि पं. बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा की लगातार खबरें सामने आ रही हैं. इस मामले को लेकर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी ममता बनर्जी पर निशाना साध चुके हैं. रतलाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने ममता बनर्जी को लेकर कहा था "सनातन धर्म के विरोध में पं. बंगाल में अभियान चल रहा है. इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता है. सनातन धर्म के लोग भारत में नहीं रहेंगे तो कहां रहेंगे. ममता बनर्जी अपने राज्य में बांग्लादेशियों को शरण दे रही हैं और वहां पहले से रह रहे सनातनी लोगों पर अत्याचार करवा रही हैं."
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल