इंदौर में जल्द दौड़ेगी लग्जरी एसी इलेक्ट्रिक बस! बीआरटीएस कॉरिडोर तोड़कर रोड साइड बनेंगे 40 नए बस स्टाप
इंदौर: एबी रोड पर 12 साल पहले बने 11.5 किमी लंबे बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़कर सड़क किनारे 40 बस स्टॉप बनाए जाएंगे। इसके साथ ही एआईसीटीएसएल (अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड) अब धीरे-धीरे कॉरिडोर पर बनी सेवाओं को बंद करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत सीएनजी आई-बसों को बंद करने से हो गई है। गुरुवार को हुई बोर्ड मीटिंग में तय हुआ कि टेंडर अवार्ड होते ही कॉरिडोर को तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 27 फरवरी को हाईकोर्ट ने बीआरटीएस को तोड़ने की अनुमति दे दी थी। आदेश के बाद शिवाजी वाटिका से जीपीओ चौराहे के बीच रेलिंग भी हटा दी गई थी।
बंद होंगे बीआरटीएस पर बने बस स्टॉप
एआईसीटीएसएल अब बीआरटीएस पर सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमेटिक दरवाजे, ट्रैफिक सिग्नल मेंटेनेंस, आई-बस स्टॉप, रेलिंग, लॉलीपॉप, यूनिपोल, स्ट्रीट लाइट पोल पर कियोस्क के जरिए विज्ञापन लगाने का संचालन और रखरखाव से जुड़े काम करने वाली एजेंसी को नोटिस जारी कर रहा है। अगले महीने से बस स्टॉप पर सभी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। फिलहाल बीआरटीएस पर बने 20 मीडियन बस स्टॉप हटाकर एबी रोड पर 20-20 बस स्टॉप बनाए जाने हैं, जिसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। साथ ही एआईसीटीएसएल अपनी आय बढ़ाने के लिए एबी रोड के इस हिस्से में विज्ञापन योजना बनाएगी।
मुख्य रूट पर दौड़ेंगी लग्जरी एसी ई-बस
बैठक में तय किया गया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहर के मुख्य रोड पर लग्जरी एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। साथ ही शहर में बने नौ बस डिपो को अपडेट करने के लिए नगर निगम और आईडीए से फंड लेकर काम किया जाएगा। सिटी बस रूटों का युक्तिसंगतकरण कर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बैठक में एआईसीटीएसएल के सीईओ दिव्यांक सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना
सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे नौसेना प्रमुख, कई मुद्दों पर मंथन
राजनीतिक हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे; नीतीश से मुलाकात अहम
IPL मुकाबले में रणनीति और संयोजन होंगे जीत की कुंजी
2 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पति और ससुराल पक्ष पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
इंदौर-जबलपुर ट्रेन में वारदात, युवती के साथ दुष्कर्म से सनसनी