कपिल सिब्बल की मांग – पहलगाम हमले पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में चलाया जाए केस
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा और आक्रोश है। इस हमले पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मासूम लोगों को मारा गया। कपिल सिब्बल ने कहा, "इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में मुकदमा चलना चाहिए। मैं गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह करता हूं कि वे पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करें और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में जाएं। मुझे यकीन है कि विपक्ष इस पर साथ देगा।"
क्या था मुनीर का बयान?
पाकिस्तान के सेन प्रमुख असीम मुनीर की 'गले की नस' वाली टिप्पणी का हवाला देते हुए कपिल सिब्बल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमला बताया। असीम मुनीर ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था, "यह हमारी गले की नस होगी, हम इसे नहीं भूलेंगे और हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके ऐतिहासिक संघर्ष में नहीं छोड़ेंगे।"
मुनीर के इसी बयान का हवाला देते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि यह हमला राज्य प्रायोजित है। उन्होंने कहा, "अभी एक सप्ताह पहले ही ऐसा कहा गया था। यह एक बहुत सोची-समझी और सुनियोजित आतंकवादी हमला है। क्योंकि घाटी पहलगाम से सिर्फ आधे घंटे की दूरी पर है और यह एक उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है क्योंकि वहां अमरनाथ तीर्थस्थल है।"
सिब्बल ने हमले में बताया पाकिस्तान का हाथ
सिब्बल ने कहा, "जिन लोगों ने हमला किया वो जानते थे कि आप टट्टुओं के अलावा घाटी तक नहीं पहुंच सकते हैं। यह आरोप लगाया गया कि वे किश्तवाड़ से कोकरनाग होते हुए आए और फिर यहां आए। लेकिन निश्चित रूप से यह पाकिस्तान को इससे जोड़ता है।"
गृह मंत्री से की मांग
वरिष्ठ वकील ने कहा, "मैं गृह मंत्री से आग्रह करता हूं कि वे पाकिस्तान को आतंकवादी संगठन के रूप में शामिल करें। हमें अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में अभियोग दायर करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान का बहिष्कार करने का आग्रह करना चाहिए।"
पोस्ट में टैग किए गए Salman Khan, फैंस हुए हैरान
अंडमान में राहुल गांधी बोले—द्वीप के नाम पर हो रहा बड़ा खेल
पंजाब किंग्स के मैच में बढ़ा ग्लैमर का तड़का
सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहे उनके पुराने ट्वीट्स
चुनावी माहौल में हंगामा, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी का विरोध तेज
1 बजे तक रिकॉर्ड मतदान, 61% पार; सिद्दीकी बनाम TMC समर्थक आमने-सामने
आम आदमी पार्टी के 2 सांसद इस्तीफे की तैयारी में? मजीठिया का दावा
ममता बनर्जी के बयान पर रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी से किंग चार्ल्स III की दिलचस्प प्रतिक्रिया
‘4 मई को इस्तीफा दें’—TMC ने पीएम मोदी को ललकारा