तूफानी बारिश की चेतावनी: एमपी में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Rainfall alert in MP : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से आज राहत मिलने के आसार हैं. कई वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में आने वाले कुछ घंटों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के इस बदलते मिजाज का असर पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में असर रहने की संभावना है.
आज यहां तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, उज्जैन, देवास, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
अचानक मध्य प्रदेश में बारिश क्यों?
आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक अमित कुमार के मुताबिक, ''वर्तमान में राजस्थान के ऊपरी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. इसके साथ ही एक द्रोणिका राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा से कर्नाटक तक बनी है.'' इस मौसमी सिस्टम की वजह से गुरुवार से रविवार तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाओं के साथ आंधी चलने की भी संभावना है.''
इन जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना
उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी और डिंडौरी में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है. इन जिलों में अनेकों स्थान पर ओलावृष्टि होने की संभावना.
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2029 का सपना टूटा: आरक्षण बिल गिरने पर बोले मोदी- महिलाओं की 'नई उड़ान' में विपक्ष बना बाधा
खड़गपुर-कमरहाटी में डॉ. मोहन यादव का घर-घर संपर्क, भाजपा के लिए मांगे वोट
संसद में आरक्षण बिल गिरने के बाद राहुल गांधी का प्रहार- 'महिलाओं के पीछे छिपकर खेल रही थी भाजपा'।
प्रदूषण और अवैध कारोबार पर प्रहार: रिफाइनरी पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो लोगों पर केस दर्ज।
सीजफायर के बाद भी नहीं थमा तनाव, फिर बंद हुआ रास्ता
70 करोड़ महिलाओं के मुद्दे पर गरमाई देश की राजनीति
TET का संकट: क्या दशकों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर है खतरा? भोपाल में जुटा विशाल जनसमूह
चीख-पुकार में बदली दोपहर की मस्ती: मैहर में दो परिवारों के चिराग बुझे