ADB अध्यक्ष से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पाकिस्तान को आर्थिक झटका देने की तैयारी
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए हैं। भारत के एक्शन के बाद से पाकिस्तान बिलबिला रहा है। भारत पाकिस्तान के खिलाफ हर मोर्चे पर प्रहार कर रहा है।
इस कड़ी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को एशियन डेवेलपमेंट बैंक (ADB) के अध्यक्ष मासाको कांडा से मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद को बंद करने की भी मांग की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मासातो कांडा के अलावा इटली के वित्त मंत्री जियानकार्लो डियोर्जेट्टी से भी मुलाकात की और अपनी मांगो को दोहराया।
वित्त मंत्रालय ने शेयर किया पोस्ट
बता दें कि सोमवार को वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज इटली के मिलान में 58वीं एडीबी वार्षिक बैठक के दौरान एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासातो कांडा से मुलाकात की।
इस पोस्ट में आगे लिखा गया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने दोहराया कि भारत निजी क्षेत्र के नेतृत्व वाली आर्थिक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करता है और दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी), कॉर्पोरेट कर दर में कमी और जीएसटी कार्यान्वयन, उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई), राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (एनआईपी), गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान और स्टार्टअप इंडिया जैसी साहसिक पहलों के माध्यम से लगातार अनुकूल नीति और नियामक पारिस्थितिकी तंत्र बना रहा है, ताकि व्यापार करने में आसानी हो।
एफएम सीतारमण ने जोर देकर कहा कि भारत एडीबी को नए, अभिनव वित्तपोषण उत्पादों और मॉडलों को चलाने के अवसर प्रदान करता है। कांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण से निर्देशित भारत की विकास प्राथमिकताओं के लिए एडीबी का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल