समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है: मंत्री राजवाड़े
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो। यही सुशासन की असली पहचान है। ये बातें महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत जयनगर में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग तक योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है।
राजवाड़े ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा जैसी जनकल्याणकारी सेवाओं से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें।शिविर के दौरान मंत्री राजवाड़े द्वारा पात्र ग्रामीणों को बी-वन दस्तावेज एवं राशनकार्ड का वितरण भी किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक निराकरण के निर्देश मौके पर ही अधिकारियों को दिए।
गौरतलब है कि इस समाधान शिविर में कुल 15 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में भूमि, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवा, आयुष्मान कार्ड, छात्रवृत्ति, आवास और अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का समाधान तत्काल किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष स्वाति संत सिंह, उपाध्यक्ष मनमत बछार, एसडीएम सुशिवानी जायसवाल, जनपद सीईओ विनोद सिंह, बीईओ सुनील पोर्ते सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल