PMO में तैयार हो रहा पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल रोडमैप, सेना को मिल सकते हैं खुले हाथ
पहलगाम हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य तीनों क्षेत्रों में पाकिस्तान की पिटाई करने के लिए भारत तैयार है। पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी लगातार हाईलेवल मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रक्षा सचिव, गृह सचिव तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी से बैठक की।
पीएम मोदी ने रक्षा सचिव के साथ की बैठक
सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक बैठक रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के साथ हुई और दोनों ने सशस्त्र बलों की युद्ध संबंधी तैयारियों पर चर्चा की। बता दें कि यह बैठक वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद हुई।
इससे पहले शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री को अरब सागर में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की स्थिति से अवगत कराया था।
गृह मंत्रालय ने देशभर में मॉक ड्रिल का दिया आदेश
बता दें कि गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा को देखते हुए मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया। नागरिकों और छात्रों को खास तौर पर प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी लड़ाई की स्थिति में वह अपने आपको सुरक्षित रख सकें।
पीएम मोदी ने पुतिन से की बात
वहीं, पीएम मोदी ने आज रूस की राष्ट्रपति पुतिन से टेलीफोन पर बात हुई। राष्ट्रपति पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है। पहलगाम हमले (22 अप्रैल) के बाद पीएम मोदी की भी तक 16 देशों के प्रमुखों के साथ बात हो चुकी है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल