मयूर विहार में बुज़ुर्गों के लिए बनेगा रिक्रिएशन सेंटर, मेयर बोले- ये है उद्देश्य
नई दिल्ली : दिल्ली मेयर राजा इकबाल सिंह ने मयूर विहार फेज 1 में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन केंद्र का शिलान्यास किया. राजा इकबाल के सिंह के साथ मिलकर अतिथियों ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा की यह केंद्र हमारे वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ, सक्रिय एवं सामाजिक रूप से जुड़ा रहने का एक उत्कृष्ट माध्यम प्रदान करेगा. वहीं केंद्रीय मंत्री व सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह केंद्र हमारे वरिष्ठ नागरिकों के लिए न केवल एक स्वस्थ्य और सक्रिय जीवनशैली का आधार बनेगा, बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से जुड़े रहने का एक सशक्त और सम्मानजनक मंच भी देगा.
यह है उद्देश्य
मेयर राजा इकबाल ने बताया कि दिल्ली नगर निगम की तरफ से बनाए जा रहे इस वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र में बुजुर्गों को मनोरंजन और खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने और अनुभव साझा करने में मदद मिलेगी. इस केंद्र के निर्माण का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अकेलेपन को दूर करना है. यहां वे अपना दुख-सुख दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं और अपना समय आनंद, मस्ती और खुशी के साथ बिता सकते हैं.
निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने का आश्वासन
उनके अलावा बीजेपी नेता संदीप कपूर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र का निर्माण कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा. केंद्र में बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था, लाइब्रेरी, मनोरंजन व इंडोर गेम्स के सामान रहेंगे. दिल्ली नगर निगम के अधिकारी इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि निर्माण कार्य मजबूती के साथ हो. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हर्ष मल्होत्रा, विधायक रविकांत व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल