बारिश ने छीन लिया SRH से प्लेऑफ का टिकट, दिल्ली को मिला जीवनदान
SRH vs DC: IPL 2025 का 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला गया. लेकिन राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में तेज बारिश के चलते ये मुकाबला पूरा नहीं खेला जा सका और अंपायर ने खेल को रद्द करने का फैसला लिया. जिसके बाद दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया. इस बारिश का असर प्लेऑफ की रेस पर भी पड़ा, क्योंकि मुकाबला रद्द होने के बाद एक टीम सीजन से बाहर हो गई.
प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई ये टीम
दोनों टीमों के बीच ये मैच रद्द होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. सनराइजर्स हैदराबाद को सीजन में बने रहने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना था. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इस मैच में सिर्फ एक पारी ही खेली जा सकी और फिर तेज बारिश ने सारा मजा किरकिरा कर दिया. जिसके चलते पिछले सीजन की फाइनलिस्ट इस बार लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अभी तक 11 मैच खेले हैं और वह 7 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है. यानी अब वह टॉप-4 में नहीं पहुंच सकती है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने की दमदार गेंदबाजी
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो सही भी साबित हुआ. पैट कमिंस ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया. वह इसके बाद भी नहीं रुके और पावरप्ले में कुल 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. दिल्ली की शुरुआत इतनी खराब रही कि 29 रन पर ही आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम और आशुतोष शर्मा ने जुझारू पारियां खेली. विप्रज निगम ने 18 रन और आशुतोष शर्मा ने 41 रन बनाए. वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली, जिसके चलते दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाने में कामयाब रही. ऐसे में माना जा रहा था कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन पहली पारी के खत्म होते ही बारिश का खलल देखने को मिला. तेज बारिश के चलते मैदान में पारी भी भर गया. जिसके बाद अंपायर ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया. यानी दिल्ली को कहीं ना कहीं फायदा हुआ है, वरना उसको दो पॉइंट गवाने पड़ सकते थे. वह 11 मैचों के बाद दिल्ली के 13 अंक हो गए हैं और वह प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल