MI vs GT: बारिश के बीच GT ने अंतिम ओवर में मारी बाजी, मुंबई को 3 विकेट से हराया
MI vs GT: गुजरात टाइटंस ने डकवर्थ लुइस नियम से मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया है. बारिश से प्रभावित इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 155 रन बनाए थे, जवाब में गुजरात जब बैटिंग करने आई तो बारिश ने मैच में कई बार खलल डाला. बारिश के कारण खेल काफी देर रुका रहा, जिसकी वजह से गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे.
वानखेड़े में बारिश और बैटिंग का संगम
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस को 156 रनों का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि साई सुदर्शन सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. मुकाबले के पहले 4 ओवरों में बारिश होने लगी थी, लेकिन अंपायरों ने मैच नहीं रोका. शुभमन गिल और जोस बटलर ने 72 रनों की पार्टनरशिप की, लेकिन बटलर 30 रन बनाकर आउट हो गए. 7 ओवरों में गुजरात ने 40 रन बनाए थे, लेकिन DLS स्कोर से 6 रन पीछे चल रहा था. अगले 7 ओवरों में शुभमन गिल और खासतौर पर शेरफान रदरफोर्ड ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए कुल 67 रन जोड़े. अभी 14वां ओवर समाप्त ही हुआ था तभी बारिश आ गई, जिसके कारण करीब आधे घंटे तक खेल रुका रहा.
बारिश ने भरा मैच में रोमांच
जब बारिश बंद होने के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ तो पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया. गिल जब आउट हुए तब गुजरात को 31 गेंद में जीत के लिए 43 रन बनाने थे. उसके 4 गेंद बाद ही ट्रेंट बोल्ट ने शेरफान रदरफोर्ड को 28 के स्कोर पर आउट कर दिया. मात्र 4 गेंद के भीतर 2 विकेट गिरने से मैच का रुख MI की ओर मुड़ गया था. एक समय गुजरात ने 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 13 रन के भीतर उसने 4 विकेट गंवा दिए थे. राशिद खान और शाहरुख खान क्रमशः 2 और 6 रन बनाकर आउट हो गए. गुजरात लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती जा रही थी, वहीं MI का पलड़ा भारी होता जा रहा था. 18 ओवर की समाप्ति पर बारिश फिर से विलेन बनी.
DLS से गुजरात की बड़ी जीत
18वें ओवर तक गुजरात ने 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए थे, लेकिन तभी दोबारा बारिश के कारण मैच रुक गया. बारिश के चलते गुजरात की पारी से 1 ओवर काट दिया गया, ऐसे में उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे. आखिरी ओवर भी बहुत रोमांचक सिद्ध हुआ, जिसकी पहली 4 गेंदों में 14 रन आ चुके थे और गुजरात को 2 गेंद में जीत के लिए सिर्फ एक रन बनाना था. तभी पांचवीं गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी आउट हो गए. अंतिम गेंद पर अरशद खान ने एक रन भागकर गुजरात को रोमांचक जीत दिलाई.
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा