दिल्ली विधानसभा में आप लाएगी 2 ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा का सत्र 13 मई से शुरू होने जा रहा है। इस बार आम आदमी पार्टी के विधायक दल की ओर से 2 अत्यंत महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे। आप नेता आतिशी ने इस बात की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि पहला प्रस्ताव निंदा प्रस्ताव होगा, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की जाएगी। बता दें कि इस हमले में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया था, जिसे आतिशी ने पहले भी “कायराना हरकत” करार दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा इस हमले की सख्त शब्दों में निंदा होनी चाहिए। इस प्रस्ताव के माध्यम से दिल्ली विधानसभा केंद्र सरकार से यह भी मांग कर सकती है कि वह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी करे, जिससे इस प्रकार की घटनाओं दोबारा न हो। वहीं आतिशी ने कहा कि दूसरा प्रस्ताव धन्यवाद प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जो भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए होगा। आतिशी ने बताया कि यह ऑपरेशन आतंकवादियों और उनके समर्थकों के विरुद्ध एक निर्णायक कार्रवाई थी, जिसने देशवासियों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और प्रबल किया है। उनका कहना है कि हम दिल्ली विधानसभा के माध्यम से भारतीय सेना को नमन करना चाहते हैं। उनका साहस, समर्पण और देश के लिए किया गया बलिदान शब्दों से परे है। यह प्रस्ताव न केवल सेना के जवानों बल्कि उनके परिवारों के प्रति भी सम्मान प्रकट करने का एक प्रयास है, जो हर दिन देश के लिए अपार त्याग करते हैं। आप ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन दोनों प्रस्तावों के जरिए वे न केवल संवेदना और सम्मान प्रकट करना चाहते हैं, बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।
जबलपुर सड़क हादसा: दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट