दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना 2 दिन बाद गर्मी दिखाएगी तेवर
नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के शहरों में हुई हल्की बारिश की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने रविवार (11 मई) को आंधी-तूफान के बीच गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में 16 मई तक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की भी संभावना है। आईएमडी के मुताबिक अधिकतम तापमान में अगले 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की वृद्धि का पूर्वानुमान है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी पड़ सकती है। 11 और 12 मई को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। उसके बाद दिल्ली में तेजी से तेजी से तापमान में बढ़ोतरी का संभावना है। दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। जबकि शहर में दिन भर घने बादल छाए रहे। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।
जबलपुर सड़क हादसा: दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट