रोज़ाना मस्कारा लगाने की आदत बन सकती है आंखों के लिए खतरा!
खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। मेकअप लड़कियाें के लिए उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। वे ऐसे कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। कहते हैं आंखें अगर खूबसूरत हों तो बाकी कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। पहले लोग काजल लगाते थे लेकिन Eyeliner और Mascara का इस्तेमाल बहुत आम हो गया है। पहले ज्यादातर दुल्हनों को ही मस्कारा लगाया जाता था। वे पार्लर में तैयार होने जाती थीं। अब आज के समय में सभी लड़कियां कम उम्र से ही मस्कारा लगा रही हैं। ये आंखों को खूबसूरत बनाता है, इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन इससे हमारी आंखों को गंभीर नुकसान भी पहुंच रहा है। आज हम आपको अपने इस लेख में मस्कारा लगाने से आंखों काे होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
आंखों में एलर्जी या जलन
मस्कारा में ऐसे केमिकल्स मिले होते हैं जो आंखों के लिए हानिकारक होते हैं। मस्कारा ज्यादा लगाने से आंखों में जलन, खुजली या लालपन महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को पानी आने की भी समस्या हो सकती है।
पलकों का झड़ना
अगर आप रोजाना मस्कारा लगाती हैं और उसे रात में बिना हटाए ही सो जाती हैं, तो धीरे-धीरे आपकी पलकों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं। इससे पलकें झड़ने लगती हैं और उनकी मोटाई भी कम हो जाती है।
आंखें हो सकती हैं ड्राई
मस्कारा लगाने से ड्राई आई सिंड्रोम का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, मस्कारा में मौजूद इंग्रीडिएंट्स मेइबोमियन ग्रंथियों को ब्लॉक कर देते हैं। इससे हमारी आंखें ड्राई हो जाती हैं। अगर ऐसी दिक्कतें आपको हो रही हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
आंखों में इन्फेक्शन
कई बार मस्कारा लगाने के बाद एलर्जी की समस्या हो सकती है। आपके आंखों के आसपास रेडनेस, सूजन या फिर दाने भी नजर आ सकते हैं। दरअसल, मस्कारा में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स व अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपको एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा मस्कारा ब्रश भी इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।
कम दिखाई देना
अगर मस्कारा आंख के अंदर चला जाए और इसे आप सही तरीके से साफ नहीं करती हैं ताे इससे कॉर्निया को नुकसान हो सकता है। इससे आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है।
इन बाताें का रखें ध्यान
- हमेशा अच्छे ब्रांड का ही मस्कारा खरीदें।
- अगर मस्कारा लंबे समय से रखा है तो इस्तेमाल न करें।
- एक्सपायरी डेट चेक करें।
- रात को सोने से पहले मस्कारा अच्छी तरह से साफ कर लें।
- किसी और का मस्कारा न लगाएं।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू