विजय शाह की विवादित टिप्पणी पर वीडी शर्मा का बयान – भाजपा तुरंत करती है उचित कार्रवाई और संवाद
कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह के विवादित बयान पर बवाल मच गया है। शाह के बयान पर विपक्ष बीजेपी पर निशाना साध रहा है। इस बीच इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व ऐसे किसी भी मुद्दे पर गंभीर है।
भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री कुंवर विजय शाह के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व बहुत संवेदनशील है। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं, तो बीजेपी तुरंत उचित बातचीत करती है जो की जानी चाहिए। हमारे नेतृत्व ने तुरंत इसका संज्ञान लिया और उन्हें (विजय शाह को) चेतावनी दी गई। इसलिए किसी को यह अधिकार नहीं है।
सोफिया कुरैशी को देश सलाम कर रहा है
उन्होंने आगे कहा, वह बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) इस देश की बेटी है और उन्होंने जो वीरता दिखाई है, उसे पूरा देश सलाम करता है। यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे साहसिक कार्य हो रहे हैं।'' आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के बयान पर बवाल मच गया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाह कहते नजर आ रहे हैं कि हमने आतंकियों को मारने के लिए अपनी बहन को भेजा और उन्हें मरवा दिया। विजय शाह के इस बयान पर कांग्रेस ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान