भारत की जासूसी में जुटा चीन, अपने अनुसंधान जहाज को बना रहा ढाल
हैदराबाद । भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच एक तथाकथित चीनी अनुसंधान जहाज भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहा है। इस बीच चीन के तथाकथित अनुसंधान जहाज के भारत की ओर बढ़ना इस्लामाबाद और बीजिंग के बीच के गठजोड़ की कहानी से जुड़ा है।
इस चीनी जहाज को लेकर विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने लिखा है कि चीन का एक तथाकथित अनुसंधान जहाज, दा यांग यी हाओ भारत की सीमा की ओर बढ़ रहा है। उधर भारतीय एजेंसियां भी जहाज को लेकर सक्रिय हैं, और मूवमेंट पर नजर रख रही हैं।
दा यांग यी हाओ उन कई जहाजों में शामिल है, जिन्हें चीन अनुसंधान जहाज कहता है, लेकिन भारत और अन्य देश उन्हें जासूसी जहाज मानते हैं। इन जहाजों में नागरिक और सैन्य अनुप्रयोगों के साथ दोहरे उद्देश्य वाली वैज्ञानिक क्षमताएं हैं। वे समुद्र तल का नक्शा बना सकते हैं। मिसाइलों को ट्रैक कर सकते हैं। पनडुब्बियों की रीडिंग सहित कई चीजों पर नजर रख सकते हैं। वे समुद्र विज्ञान संबंधी वैज्ञानिक अभियानों, जैसे गहरे समुद्र की खोज और समुद्री संसाधन सर्वेक्षण की आड़ में ऐसी गतिविधियां करते हैं।
दरअसल चीन के पास अनुसंधान पोतों का एक विशाल बेड़ा है। साथ ही उसके पास दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक अनुसंधान पोत बेड़ा है। ये बेड़ा अक्सर सैन्य उद्देश्यों के लिए सुर्खियों में रहता है। वहीं भारत ने हिंद महासागर में चीनी अनुसंधान को सीमित करने की कोशिश की है। वहीं अमेरिका का मानना है कि कई जहाजों का इस्तेमाल जासूसी के लिए होता है।
बात दें कि चीन अपने तथाकथित चीन समुद्री अनुसंधान पोतों की संख्या में विस्तार कर रहा है। यह 2012 में स्थापित एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण बेड़ा है। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के डेटाबेस के मुताबिक, 1990 में या उसके बाद निर्मित 64 पंजीकृत चीनी सर्वेक्षण पोत हैं, जो अमेरिका के 44 और जापान के 23 से अधिक हैं। चीन ने 2019 से श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड और पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के करीब जासूसी पोत तैनात किए। जिन्हें वह महासागर अनुसंधान पोत बताता है। इन सबका उद्देश्य क्षेत्र में भारत की संपत्तियों की निगरानी करना और समुद्र तल में खनिजों पर अनुसंधान करना है। 2023 में, चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र में 25 शोध और ट्रैकिंग जहाजों को तैनात करने की सूचना दी थी।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण